रजबाहे में पड़ी दरार को किया पूरा
गांव गागोवाल के पास पिछले तीन दिन से टूटे रजबाहे को लोगो द्वारा कई बार किए यत्नों के बाद भी पूरा नहीं किया गया था। इस कारण छह सौ एकड़ जमीन में पानी भर गया। जिससे किसानों की फसलें नष्ट हो गई थी।
जासं,मानसा : गांव गागोवाल के पास पिछले तीन दिन से टूटे रजबाहे को लोगो द्वारा कई बार किए यत्नों के बाद भी पूरा नहीं किया गया था। इस कारण छह सौ एकड़ जमीन में पानी भर गया। जिससे किसानों की फसलें नष्ट हो गई थी।
भारतीय किसान यूनियन कादियां गांव गागोवाल इकाई के सरपरस्त मेजर सिंह व प्रधान निर्मल सिंह ने कहा कि इस रजबाहे का लेबल सही नही है। इसके कारण यह बार -बार यह रजवाहा टूट जाता है। उन्होंने कहा कि जब तक इस का बांध का कोई स्थाई हल नहीं किया जाता, तब तक यह मुश्किल बनी रहेगी। इस लिए जत्थेबंदी द्वारा विभाग के एक्सईएन से मिलकर इस रजबाहे के बांध को पक्का करवाया गया है।
इस अवसर पर यूनियन द्वारा विभाग का धन्यवाद करते प्रशासन से मांग की गई कि तबाह हुई फसल की गिरदावरी करवाकर किसानों को मुआवजा दिया जाए। इस मौके जसवंत सिंह, स्वर्ण सिंह मूसा, मलकीत सिंह , जसवंत सिंह, मक्खन सिंह, मोदन सिंह, मोठा सिंह, प्रीतम सिंह, बलविदर सिंह, बूटा सिंह व जगसीर सिंह के अलावा अन्य मौजूद थे।