निजी फाइनांस कंपनी के दफ्तर का किया घेराव
भारतीय किसान यूनियन एकता डकौदा ने निजी फाइनांस कंपनी का घेराव कर रोष प्रदर्शन किया।
By JagranEdited By: Published: Tue, 25 Aug 2020 11:25 PM (IST)Updated: Wed, 26 Aug 2020 06:14 AM (IST)
जासं, मानसा : भारतीय किसान यूनियन एकता डकौदा ने निजी फाइनांस कंपनी का घेराव कर रोष प्रदर्शन किया। इस मौके पर यूनियन के जिला प्रधान महिदर सिंह दियालपुरा, महिदर सिंह भैणीबाघा , देवी राम, बलविदर शर्मा, मक्खन भैणीबाघा, हरदेव राठी, कुलवंत सदा सिंह वाला, राज अकलिया, केवल माखा, मनजीत सिंह उल्लक व काका रणजीतगढ़ बांदरा ने कहा कि मानसा स्थित चोला मंडल्म फाइनांस कंपनी द्वारा गरीब लोगों को गाड़ियां फाइनांस करने के नाम पर फंसाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कंपनी की इस धक्केशाही के खिलाफ जत्थेबंदी द्वारा संघर्ष करने का एलान किया गया। इसी तहत ही फाइनांस कंपनी के दफ्तर का घेराव किया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें