Move to Jagran APP

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से शहर की सफाई व्यवस्था चरमराई

म्यूनिसिपल मुलाजिम एक्शन कमेटी पंजाब के आह्वान पर शहर के समूह सफाई कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं।

By JagranEdited By: Published: Sun, 16 May 2021 10:01 PM (IST)Updated: Sun, 16 May 2021 10:01 PM (IST)
सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से शहर की सफाई व्यवस्था चरमराई
सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से शहर की सफाई व्यवस्था चरमराई

संसू, सरदूलगढ़ : म्यूनिसिपल मुलाजिम एक्शन कमेटी पंजाब के आह्वान पर शहर के समूह सफाई कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। इससे शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह फेल हो गई है। शहर में हर तरफ गंदगी के ढेर नजर आ रहे हैं। इससे शहर में बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है। वहीं दूसरी ओर नगर पंचायत सरदूलगढ़ द्वारा सिविल अस्पताल की दीवार के साथ शहर का कूड़ा इकट्ठा करने के लिए डंप बना बनाया है, जिससे अस्पताल में आने वाले मरीजों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। कामरेड लाल चंद सरदूलगढ़ ने मुख्यमंत्री पंजाब से मांग की कि म्यूनिसिपल कर्मचारियों की मांग को पूरा कर जल्द हड़ताल समाप्त करवाई जाए, ताकि आम लोगों को आ रही मुश्किल को हल किया जा सके।

loksabha election banner

प्रधान जोनी बांसल ने विकास कार्यों का जायजा लिया

भुच्चो मंडी में नगर कौंसिल भुच्चो मंडी के प्रधान जोनी बांसल व वरिष्ठ उपप्रधान लक्की कुमार ने मंडी में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि हलका विधायक प्रीतम सिंह कोटभाई के नेतृत्व में करोड़ों रुपये की ग्रांट से मंडी की नुहार बदल दी जाएगी और शहर को नमूने का शहर बना दिया जाएगा।

जागर पार्क का 48.50 लाख रुपये से होगा कायाकल्प

बठिडा में नगर निगम की ओर से जल्दी ही रोज गार्डन के साथ स्टे जौगर पार्क का कायाकल्प करने का काम शुरू किया जा रहा है। इस पर 48.50 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। काम इसी सप्ताह ही चालू किए जाने की तैयारी हो चुकी है। जिसे तीन माह में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। ठेकेदार को काम करने के लिए वर्क आर्डर जारी कर दिया गया है। जोकि पिछले दिनों जारी किया गया है। इसका टेंडर बीते मार्च माह में लगाया गया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.