कृषि अध्यादेश के विरोध में केंद्र सरकार का पुतला फूंका
कृषि अध्यादेश के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन ने गांव चकेरियां में केंद्र सरकार का पुतला फूंककर रोष जताया।
जासं, मानसा : केंद्र सरकार द्वारा जारी किए गए कृषि अध्यादेश के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन ने गांव चकेरियां में केंद्र सरकार का पुतला फूंककर रोष जताया। किसान नेता बोघ सिंह मानसा व तेज सिंह चकेरियां ने कहा कि केंद्र सरकार कोविड 19 की आड़ में लोकविरोधी फैसले लागू कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र द्वारा लाए गए कृषि अध्यादेश से किसान और मजदूर तबाह हो जाएंगे। इसका असर आम लोगो पर भी होगा। उन्होंने कहा कि जब तक यह कानून रद नहीं किया जाता तब तक संघर्ष जारी रहेगा। इस मौके पर जसवीर सिह, बाबर सिंह, दर्शन सिंह, बचित्र सिंह, सुखदेव सिंह, बलतेज सिंह, कमलप्रीत सिंह, महिदर सिंह, काला सिंह, कैप्टन गुरबख्श सिंह, बलविदर सिंह, सतनाम सिंह, दर्शन सिंह व अन्य मौजूद थे।