माई भागो संस्था रल्ला की छात्राओं ने शैक्षणिक टूर लगाया
माई भागो ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूटस (लड़कियां) रल्ला की छात्राओं के लिए दो दिवसीय शैक्षणिक टूर का आयोजन किया गया।
संसू, जोगा : माई भागो ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूटस (लड़कियां) रल्ला की छात्राओं के लिए दो दिवसीय शैक्षणिक टूर का आयोजन किया गया। इस टूर के दौरान छात्राओं ने पहले दिन गुरुद्वारा परमेश्वर द्वार में माथा टेका। उसके बाद पिंजौर गार्डन के कुदरती नजारों का आनंद लिया साथ ही कसौली (हिमाचल प्रदेश) में चर्च और मंकी प्वाइंट की सैर की। संस्था के चेयरमैन डॉ. बलविन्दर सिंह बराड़, मैनेजिग डायरेक्ट कुलदीप सिंह ख्याला, वाइस चेयरमैन परमजीत सिंह बुर्ज हरी और सचिव मनजीत सिंह ख्याला ने कहा कि बच्चों की आम जानकारी बढ़ाने के लिए संस्था की तरफ से समय-समय पर ऐसे शैक्षणिक टूर आयोजित किए जाते हैं। इस टूर के दौरान स्कूल के वाइस प्रिसिपल कुलजीत कौर, प्रो. गुरविन्दर सिंह, प्रो. हरजीत सिंह जोगा, प्रो. सुखमनप्रीत कौर और छात्राएं मौजूद थी।