सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक खुले रहेगें सेवा केंद्र: डिप्टी कमिशनर
डिप्टी कमिश्नर मानसा महिदरपाल गुप्ता ने बताया कि सेवा केंद्रों के कामकाज के समय में कुछ तबदीली की है।
By JagranEdited By: Published: Wed, 29 Jul 2020 09:53 PM (IST)Updated: Wed, 29 Jul 2020 09:53 PM (IST)
जांस,मानसा : डिप्टी कमिश्नर मानसा महिदरपाल गुप्ता ने बताया कि सेवा केंद्रों के कामकाज के समय में कुछ तबदीली की है। इस तहत गर्मी के मौसम कारण सेवा केंद्रों के कामकाज का समय तबदील कर सुबह 7.30 से शाम 3.30 का किया गया था। अब उसमें एक अगस्त 2020 से सेवा केंद्र सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक का किया गया है। उन्होंने बताया कि इस दौरान कर्मचारियों के दोपहर के खाने का समय 2 शिफ्टों में किया गया है। इसमें पहली शिफ्ट दोपहर 1 बजे से 1.30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 1.30 बजे से 2 बजे तक है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें