Move to Jagran APP

सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन की कार्यकारिणी घोषित

सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन मानसा की कार्यकारिणी गठित की गई।

By JagranEdited By: Published: Thu, 21 Jan 2021 10:03 PM (IST)Updated: Thu, 21 Jan 2021 10:03 PM (IST)
सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन की कार्यकारिणी घोषित
सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन की कार्यकारिणी घोषित

संस, मानसा: सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन मानसा की ओर से दशम पिता श्री गुरु गोबिद सिंह जी के पवित्र आगमन पर्व पर भगवान दास मित्तल अध्यक्ष, बलविद्र सिंह बंसल चेयरमैन, सीनियर वकील अश्वनी कुमार शर्मा, महासचिव बाबू लाल व वित्त सचिव तीर्थ सिंह मित्तल ने एसोसिएशन की कार्यकारिणी का गठित की।

loksabha election banner

इसमें भूरा सिंह शेरगढि़या, विजय प्रकाश गोयल, भीमसेन जैन तीनों को सरपरस्त, धन्ना सिंह अकलिया को वाइस चेयरमैन, रेखा शर्मा व प्रकाश सिंह मान कानूनी सलाहार, बलवीर सिंह चहल सीनियर उपाध्यक्ष, गिरधारी लाल, मेला राम सिगला, मंगतराम अरोड़ा, देसराज, कमलेश शर्मा, सेठी सिंह सरां व सतपाल गर्ग को उपाध्यक्ष, दर्शन जोगा ज्वाइंट सचिव, दर्शन झब्बर, जगतारन सिंह ढल, नसीब चंद, सुभाष बंसल, जीवन मित्तल को सचिव, कुलवंत सिंह चकेरियां को जवाइंट वित्त सचिव, अवतार सिंह मान, रमेश कुमार को सहायक खजांची, जयकृष्ण चीफ को कोआर्डिनेटर, अमरजीत सिंह को रिटायर्ड एसडीओ, डॉ. राम चंद्र, मुकंद सिंह सूबेदार, निर्मल सिंह झंडूके, रूप चंद परोचा, जसवीर ढंड, प्रमोद प्रकाश आरे वाले, बूटा सिंह लधड़, नरेश भैणी, शिमला देवी कांसल, हरचरण सिंह ढिल्लो, सुरिद्र कौर व वीना रानी सिगला को कोआर्डिनेटर, के के सिगला को प्रैस सचिव के अलावा जीवन प्रकाश वर्मा, सुरिद्र बंसल, उजागर सिंह, सुखपाल सिंह, सुदर्शन शर्मा, कांता कांसल, सतीश राय जिदल, सुरेश कुमार रल्ला, सुखविद्र सिंह मान व उग्गर सिंह को कार्यकारी सदस्यों के तौर पर शामिल किया गया। इसके अलावा विशेष आमंत्रित व्यक्तियों द्वारा भगवंत राय गोयल, हंसराज गर्ग, हरबंस सिंह मान व कृष्ण जोगा लिया गया। नई गठित कार्यकारिणी के सदस्यों ने कहा कि वह अपनी जिम्मेदारी को पूरी तनदेही व ईमानदारी से निभाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.