नगर पंचायत के उपप्रधान का चुनाव रद, अब होंगे 16 को
स्थानीय नगर पंचायत के उपप्रधान पद के लिए होने वाला चुनाव एक बार फिर रद कर दिया गया है।
संसू,भीखी : स्थानीय नगर पंचायत के उपप्रधान पद के लिए होने वाला चुनाव एक बार फिर रद कर दिया गया है। जिला प्रशासन द्वारा जारी किए गए पत्र में कहा गया है कि नगर पंचायत के समूह पार्षदों ने मांग की है कि नगर पंचायत उपप्रधान के चुनाव के साथ साथ सीनियर उपप्रधान का चुनाव करवाया जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि इलेक्शन रुलस 1994 के नियमों के अनुसार संबंधी पार्षदों को 48 घंटे पहले नोटिस दिया जाए जो तरुंत संभव नहीं है। इसलिए इस चुनाव को रद कर 16 अक्टूबर चुनाव के लिए निश्चत किया गया है। लेकिन उपप्रधान का पद हासिल करने के लिए कांग्रेस बनाम कांग्रेस में मुकाबला चल रहा है। क्योंकि जिला कांग्रेस कमेटी प्रधान डॉ.मनोज बाला वार्ड नंबर तीन से कांग्रेसी पार्षद सीमा रानी को समर्थन दे चुकी है, जबकि दूसरा गुट नगर पंचायत प्रधान विनोद सिगला का है, जिसे हलका विधायक नाजर सिंह मानशाहिया की सरपर्स्ती हासिल है। सीमा रानी को यहां शिरोमणि अकाली दल के तीन पार्षद हिमायत कर रहे है वही विनोद सिगला को लेफ्ट गुट के दो पार्षद समर्थन दे रहे है। रद हुए चुनाव के बाद पार्षद मक्खन हाजी ने कहा कि दो फरवरी 2018 को पंचायत के गठन समय चुनाव कन्वीनर उप मंडल मैजिस्ट्रेट को उपप्रधान व सीनियर उपप्रधान का चुनाव करवाने के लिए कहा गया तो एसडीएम ने नगर पंचायत को सी कलास का दर्ज होने के कारण दो उपप्रधान नियुक्त करने से मना कर दिया था। उन्होंने कहा कि सारा मामला हलका विधायक के इशारे पर हो रहा है।