गंदगी के लगे ढेर से लोगों को हो रही परेशानी
शहर के जगह-जगह लगे गंदगी के ढेरों से लोग परेशान हैं।
By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Oct 2020 03:04 PM (IST)Updated: Fri, 23 Oct 2020 03:55 PM (IST)
संसू, बरेटा : शहर के जगह-जगह लगे गंदगी के ढेरों से लोग परेशान हैं। प्रशासन की ओर से इसे लेकर अभी तक कोई उचित कदम नही उठाए गए।
अपना क्लब के पदाधिकारियों गगनदीप सिंह, सुखविदर शर्मा, कुलदीप सिंह ने बताया कि शहर के मुख्य दुर्गा मंदिर के पास गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। इससे लोगों को परेशानी होती है। त्योहारी सीजन शुरू होने के साथ साथ शहर में सफाई प्रबंध बढि़या होने चाहिए है, लेकिन प्रशासन द्वारा इस के उलट सफाई की ओर कोई ध्यान नही दिया जा रहा। लोगों का कहना है कि फैली गंदगी के कारण ही शहर में डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियां अपने पैर पसार रही हैं।
पदाधिकारियों ने की मांग है कि शहर में सफाई व्यवस्था ठीक की जाए और साफ-सफाई का उचित प्रबंध किया जाए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें