पंजाब महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी शबनम गांधी सम्मानित
बुधवार को दी मानसा सेंट्रल कोआपरेटिव बैंक लिमिटेड मानसा के मुख्य दफ्तर में हुए समागम में पंजाब की महिला क्रिकेट टीम की सदस्य व मानसा निवासी खिलाड़ी शबनम गांधी का सम्मान बैंक के जिला मैनेजर विशाल गर्ग ने किया।
जासं, मानसा : बुधवार को दी मानसा सेंट्रल कोआपरेटिव बैंक लिमिटेड मानसा के मुख्य दफ्तर में हुए समागम में पंजाब की महिला क्रिकेट टीम की सदस्य व मानसा निवासी खिलाड़ी शबनम गांधी का सम्मान बैंक के जिला मैनेजर विशाल गर्ग ने किया। उन्होंने कहा कि शबनम गांधी ने सिर्फ अपने परिवार या स्कूल का ही नहीं बल्कि समूचे मानसा जिले का नाम रोशन किया है। गांधी को सम्मानित करते हुए समूह बैंक परिवार अपने आप को सम्मानित महसूस कर रहा है।
खिलाड़ी शबनम गांधी ने कोआपरेटिव बैक मानसा की अधिक ब्याज वाली पखवाड़ा स्कीम लांच की। यह स्कीम तारीख 27 मार्च तक लागू रहेगी। शबनम को एक सम्मान चिन्ह, एक ट्रॉफी और कोआपरेटिव बैक मानसा की इप्लाइज यूनियन द्वारा एक ट्रैक सूट देकर सम्मानित किया गया।
बैंक के सीनियर मैनेजर प्रेम कुमार शर्मा, मैनेजर विनोद कुमार काठ, मैनेजर करनैल सिंह सिद्धू, मैनेजर रवि गोयल और इंपलाइ यूनियन के प्रधान इकबाल सिंह ने शबनम गांधी को शुभ कामनाएं दी। समागम में खिलाडी शबनम गांधी, उसके भाई प्रिसिपल निखिल गांधी, प्रशिक्षक हरदीप शर्मा और बैंक के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।