जिला अधिकारियों को प्रशंसा पत्र सौंपे
कर्मचारियों को पंजाब कांग्रेस कमेटी के प्रधान सुनील जाखड़ की ओर से प्रशंसा पत्र भेजे गए हैं।
जासं, मानसा : कोरोना महामारी में लोगों की जान बचाने वाले व लोगों को इस वायरस के खिलाफ जागरूक करने वाले विभिन्न विभागों के कर्मचारियों को पंजाब कांग्रेस कमेटी के प्रधान सुनील जाखड़ की ओर से प्रशंसा पत्र भेजे गए हैं। इसे जिला यूथ कांग्रेस प्रधान मानसा चुसपिदरबीर सिंह चहल द्वारा डीसी मानसा गुरपाल सिंह व एसएसपी डॉ. नरिदर भार्गव को सौंपे गए। इस महामारी को खत्म करने के लिए सरकार द्वारा किए गए प्रयासों को हर संभव सहयोग दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान सुनील जाखड़ व पंजाब प्रधान यूथ कांग्रेस बरिदर सिंह ढिल्लों के यत्न से यूथ कांग्रेस द्वारा पार्टीबाजी से उपर उठकर जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस बीमारी से बचाव तहत पांच हजार मास्क व सैनिटाइजर वितरित किए गए है। इस मौके पर नेता रजनीश भीखी व मनदीप सिंह चहल मौजूद थे।