आप ने केंद्र का पुतला फूंक किया प्रदर्शन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल का पुतला फूंका।
संस, सरदूलगढ़ : आम आदमी पार्टी हलका सरदूलगढ़ के नेताओं व वर्करो द्वारा हलका इंचार्ज सुखविदर सिंह भोला मान की अगुआई में केंद्र सरकार द्वारा किसानों के लिए लाए जा रहे अध्यादेश के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व शिरोमणि अकाली दल बादल के प्रधान पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल का पुतला फूंका। बलविदर सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जो किसानों के लिए अध्यादेश लाया जा वह किसान विरोधी है इससे किसानों के अलावा छोटे व्यापारी, दुकानदार को नुकसान उठाना पड़ेगा। इस अवसर पर गुरप्रीत सिंह बणांवाली, नेम चंद चौधरी, हरदेव सिंह उलक ब्लॉक प्रधान, चरन दास, सुखदेव सिंह, बलविदर सोनी, सुखविदर सिंह खोखर, बिल्लू सिंह रणजीतगढ बांदरा, शिगारा सिंह, गुरप्रीत सिंह सरदूलेवाला, जगा बराड, गुरनाम सिंह रोडकी, अक्षय गोयल, मास्टर जगत राम मौजूद थे।