जबरन किस्तें वसूलने के खिलाफ महिलाओं ने किया प्रदर्शन
माइक्रो फाइनेंस कंपनियां की तरफ से जबरन वसूली के खिलाफ बरेटा में मजदूर महिलाओं ने रोष जताया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 24 May 2020 11:11 PM (IST)Updated: Mon, 25 May 2020 06:09 AM (IST)
संसू, बरेटा : माइक्रो फाइनेंस कंपनियां की तरफ से जबरन वसूली के खिलाफ बरेटा में मजदूर महिलाओं ने रोष जताया।
इस मौके पर मजदूर मुक्ति मोर्चा के जिला प्रधान कामरेड निक्का सिंह बहादरपुर ने कहा कि कोरोना वायरस के कारण लगाऐ कर्फ्यू के दौरान सभी प्रकार का कामकाज ठप्प हो गया है। माइक्रो फायनेंस कंपनी को ओर से गरीब महिलाओं से लॉकडाउन में टूटी किस्ते ब्याज समेत वसूली जा रही हैं।
नेता ने कहा कि किसी भी गरीब महिला के साथ धक्का नहीं होने देंगे। ब्लॉक नेता धर्म खुडाल ने कहा कि जबरन किश्तें भरवाने वाली कंपनियां के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। इस मौके मनजीत कौर, परमजीत कौर, रणजीत कौर,माड़ा सिंह,जीता सिंह आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें