म्यूनिसिपल कर्मियों को दो माह से नहीं मिली पेंशन, धरना
रिटायर्ड म्यूनिसिपल कर्मियों ने पेंशन न मिलने के रोष में स्थानीय नगर कौंसिल दफ्तर के समक्ष रोष जताया।
जासं, मानसा : रिटायर्ड म्यूनिसिपल कर्मियों ने पेंशन न मिलने के रोष में स्थानीय नगर कौंसिल दफ्तर के समक्ष रोष जताया व पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जत्थेबंदी के मानसा के प्रधान मुलतान सिंह ने कहा कि नगर कौंसिल के रिटायर्ड कर्मचारियों को पिछले दो माह से पेंशन नहीं दी गई है। इस कारण उन्हें परेशान होना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि पेंशन की मांग को लेकर वह उच्च अधिकारियों से संपर्क कर चुके है, लेकिन कोई कारवाई नहीं की गई है। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि रिटायर्ड कर्मचारियों का बकाया जल्द जारी किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनका बकाया जल्द जारी न किया गया तो संघर्ष तेज किया जाएगा।
पंजाब सफाई सेवक कर्मचारी यूनियन के नेता रूप चंद परोचा ने कहा कि यदि रिटायर्ड कर्मचारियों का वेतन जारी न किया गया तो उनकी जत्थेबंदी हर संघर्ष में रिटायर्ड कर्मचारियों का समर्थन करेगी। इस अवसर पर रिटायर्ड ईओ कुलविदर सिंह, सुरेश कुमार, बलदेव सिंह, शेर सिंह, जनक राज, प्रवीन कुमार, संजीव कुमार, गुरप्रीत सिंह व अन्य मौजूद थे।