फाइनांस कंपनी के कार्यालय का घेराव
मजदूर मुक्ति मोर्चा के सदस्यों ने शहर में एक निजी फाइनांस कंपनी का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि कंपनी के मुलाजिमों ने गांव में महिलाओं से दुर्व्यवहार किया है।
जासं, मानसा : मजदूर मुक्ति मोर्चा के सदस्यों ने शहर में एक निजी फाइनांस कंपनी का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि कंपनी के मुलाजिमों ने गांव में महिलाओं से दुर्व्यवहार किया है।
सीपीआइएमएल लिबरेशन के शहरी सचिव कामरेड विन्दर अलख और मजदूर मुक्ति मोर्चा पंजाब के जिला नेता कामरेड गुरसेवक मान ने बताया कि इस कंपनी के मुलाजिमों द्वारा जिले के गांव मानबीबड़िया की औरतों के साथ बदसलूकी की है। इसे लेकर वह कंपनी के मानसा दफ्तर के समक्ष घेराव कर धरना लगाया है। उन्होंने बताया कि यह निजी फाइनांस कंपनियों ने आरबीआइ की हिदायतों की धज्जियां उड़ा रही हैं और कर्ज में फंसे लोगों को किस्तों के लिए जलील किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि धरने के बाद डीएसपी सतपाल सिंह को कंपनी के मुलाजिमों के खिलाफ शिकायत दी गई। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्दी कार्रवाई की जाएगी।
जत्थेबंदी नेताओं ने कहा कि इन गुंडागर्दी करने वाले कंपनी मुलाजिमों पर करवाई नहीं की तो संघर्ष ओर तीखा किया जाएगा। रोष प्रदर्शन को निक्का सिंह बहादरपुर,आइसा के सुखजीत रामांनन्दी,मजदूर मुक्ति मोर्चा पंजाब के शहरी नेता कृष्णा कौर,रानी कौर, नरिन्दर कौर, बुर्ज हमीरा और जसवीर कौर ने भी संबोधित किया।