नगर पंचायत कर्मी कर रहे लोगों को जागरूक
मिशन फतेह को लेकर नगर पंचायत कर्मी लोगों को सेहत के प्रति जागरूक कर रहे हैं। नगर पंचायत प्रधान विनोद सिगला व लेखाकार हैप्पी जिदल ने बताया कि दो सेहत जागरूकता टीमें गठित की गई है।
By JagranEdited By: Published: Wed, 22 Jul 2020 03:00 PM (IST)Updated: Wed, 22 Jul 2020 09:58 PM (IST)
संसू, भीखी : मिशन फतेह को लेकर नगर पंचायत कर्मी लोगों को सेहत के प्रति जागरूक कर रहे हैं। नगर पंचायत प्रधान विनोद सिगला व लेखाकार हैप्पी जिदल ने बताया कि दो सेहत जागरूकता टीमें गठित की गई है। इसमें टीम के सदस्य जसपाल टैनी व कुलवंत सिंह, राम सिंह व दर्शन सिंह को लगाया गया है। यह शहर के विभिन्न दुकानों व सब्जी की रेहड़ी लगाने वालों को सेहत के प्रति जागरूक कर रहे है। इस मौके नगर पंचायत प्रधान विनोद सिगला,लेखाकार हैप्पी जिदल,कुलदीप रिषी,राम सिंह अकलिया,कुलवंत सिंह,पार्षद केवल सिंह,पार्षद कीलु सिंह,सुखदीप सिंह पार्षद,बलविदर शर्मा के अलावा अन्य मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें