भाकियू उगरांहा को छोड़ भाकियू डकौंदा में शामिल
21 सदस्य कमेटी भाकियू उगरांहा को छोड़ कर डकौंदा गु्रप में शमिल हो गए।
By JagranEdited By: Published: Mon, 13 Jul 2020 04:59 PM (IST)Updated: Mon, 13 Jul 2020 04:59 PM (IST)
संवाद सहयोगी, मानसा : भारतीय किसान यूनियन डकौंदा को उस समय बल मिला जब कर्मगढ़ औतावाली की 21 सदस्य कमेटी भाकियू उगरांहा को छोड़ कर डकौंदा गु्रप में शमिल हो गए। इस दौरान नई कमेटी का गठन किया गया, जिसमें नछतर सिंह को प्रधान, नायब सिंह को महासचिव, दर्शन सिंह खालसा को खजांची, जरनैल सिंह को उपप्रधान, बंगा सिंह को प्रेस सचिव व अन्य को कमेटी सदस्य शामिल किया गया। इस दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों ने किसानों को विश्वास दिलाया कि वह किसानों के हक के लिए आवाज बुलंद करते रहेंगे। इस अवसर पर महासचिव महिदर सिंह भैणीबाघा, मक्खन सिंह, हरदेव सिंह, राज अकलिया के अलावा अन्य मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें