पंजाब एडवेंचर ग्रुप सिंगापुर की राईड पूरी कर सरदूलेवाला पहुंचा
संस सरदूलगढ़ जीवन में मनुष्य ने यदि समस्याओं के साथ जूझना सीखना हो तो उसे वह किसी भी चुनौती
संस, सरदूलगढ़, जीवन में मनुष्य ने यदि समस्याओं के साथ जूझना सीखना हो तो उसे वह किसी भी चुनौती का सामना कर सकता है। उक्त शब्द पंजाब एडवेंचर ग्रुप के मेंबर सुखमंदर सिंह चट्ठा ने मालवा ग्रुप ऑफ कॉलेज सरदूलेवाला की छात्राओं को अपने संबोधन में किए।
ग्रुप के मेंबर बठिंडा से सिंगापुर वाया म्यांमार, थाईलैंड, मलेशिया व सड़की मार्ग अपने मोटर साइकिलों पर गए थे।
उनके छप्पन दिवसीय इस टूर का यह आखिरी दिन था। इस चुनौती भरे सफर दौरान ग्रुप में गुरप्रेम सिंह लहरी, सुखमंदर सिंह चट्ठा, रघवीर सिंह खारा, जसपाल सिंह संधू, जसविंदर सिंह गोनेआना व यशवंत कौशक शामिल थे। वापसी पर मलेशिया के सिंह ईजी. रारर्डर्ज के प्रधान हरभजन सिंह संघा भी उनके साथ आए थे।
ग्रुप सदस्यों ने सफर दौरान कई स्थानों पर बुरी पहाड़ी सड़कें, जंगल, आदिवासी इलाकों में से गुजरते समय पर आई मुश्किलें बारे विस्तार सहित जानकारियां दी। कॉलेज कैंपस में प्रो. बलजीत पाल सिंह ने स्टाफ और कालेज छात्राओं द्वारा ग्रुप सदस्यों का स्वागत किया। इस मौके जसपाल कौर,नरेश जैन, नवनीत कौर, कुलजीत कौर, अमनदीप कौर, वीरपाल कौर, किरणदीप कौर, सुखवीर कौर, मनदीप कौर, रमनजीत कौर, अरविन्दर सिगला, सुखविन्दर कौर, अमनदीप कौर व कुलदीप सिंह मौजूद थे।