अशोक गर्ग बने चेयरमैन
स्थानीय जय मां संतोषी माता मंदिर कमेटी की बैठक मंदिर हाल में हुई।
By JagranEdited By: Published: Tue, 17 Mar 2020 01:20 AM (IST)Updated: Tue, 17 Mar 2020 06:11 AM (IST)
संसू, मानसा : स्थानीय जय मां संतोषी माता मंदिर कमेटी की बैठक मंदिर हाल में हुई। इसमें आने वाले वर्ष के लिए नई कमेटी का चुनाव किया गया। सर्वसम्मति से करवाए गए चुनाव में सरप्रस्त के तौर पर भगवंत राय, चंदर शेखर नंदी व विजय कुमार का चुनाव किया गया।
इसके अलावा अशोक गर्ग को चेयरमैन, विनोद कुमार को प्रधान ्र, सीनियर उपप्रधान रमेश चंद, उपप्रधान सुशील मामन, महासचिव मास्टर रुलदू राम बांसल को नियुक्त किया गया। इस अवसर पर नवनियुक्त पदाधिकारियों ने सभी सदस्यो का धन्यवाद करते कहा कि वह सभी सदस्यों के सहयोग से मंदिर की भलाई के लिए काम करेगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें