कई परिवारों ने थाम आम आदमी पार्टी का दामन
विभिन्न राजनीतिक दलों का दामन छोड़कर लोग आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं।
By JagranEdited By: Published: Mon, 10 Aug 2020 03:46 PM (IST)Updated: Mon, 10 Aug 2020 03:46 PM (IST)
संस, सरदूलगढ़ : विभिन्न राजनीतिक दलों का दामन छोड़कर लोग आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। उक्त शब्द आप नेता नेम चंद चौधरी ने सरदूलगढ़ के गांव मीरपुर कलां के दर्जनों परिवारों को आम आदमी पार्टी में शामिल करवाने के बाद कहे। उन्होंने कहा कि अरविद केजरीवाल की अगुआई में पार्टी द्वारा दिल्ली में दी जा रही सेवाएं से प्रभावित लोग आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि अकाली-भाजपा के अलावा कांग्रेस नेता आपस में मिले हुए हैं। सत्ता हासिल करने के उपरांत अपने वादे भुलाकर जनविरोधी फैसले लेते हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें