मानसा के लवप्रीत ने सबसे बर्फीली चोटी पर लहराया किसानी झंडा
कृषि कानूनों खिलाफ चल रहा संघर्ष इस समय पर पूरी दुनिया में चमका हुआ है।
संवाद सहयोगी, मानसा: कृषि कानूनों खिलाफ चल रहा संघर्ष इस समय पर पूरी दुनिया में चमका हुआ है। देशों विदेशों में किसानी आंदोलन के पक्ष में आवाज साझा होकर लोग लहर बन रही हैं। वही प्रदेश के नौजवान इस लहर में हिस्सा लेते हुए नए नए तरीके से किसानों के पक्ष में प्रदर्शन कर रहे हैं। इस तहत ही जिला मानसा के नौजवान लवप्रीत सिंह पुत्र अवतार सिंह (कानूनगो) ने भारतीय किसान यूनियन एकता का झंडा डलहौजी (हिमाचल प्रदेश की सबसे बर्फीली चोटी ज्योति के पास दर्रे 11 हजार फीट की ऊंचाई) पर लहरा कर कानूनों खिलाफ किसानों की आवाज तेज करते इसमें जोश भर दिया है।
लवप्रीत सिंह अब पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला में इतिहास विभाग में अपनी मास्टर की डिग्री कर रहा है। इतिहास के साथ संबंधित स्थानों और पहाड़ी इलाकों की यात्रा करने समेत दूसरी गतिविधियों द्वारा घूमने फिरने का शौक रखने वाले इस नौजवान ने जवाहर नवोद्यय विद्यालय (भारत के सब से उच्च कोटी के विद्यालय) फफड़े भाईके (जिला मानसा) में अपनी बारहवीं कक्षा पास की है। यह जजबा उसमें कुछ वहा रह कर ओर कुछ अपने शौक के तौर पर उपजा है।
6 जनवरी को शुरु हुए नए साल के पहले नेशनल एडवेंचर कम ट्रैकिग कैंप 2021 खजियार-डलहौजी (हिमाचल प्रदेश) में लगाया गया। लवप्रीत सिंह ने नेशनल स्तर पर अपने जिले ओर पंजाब राज की ओर से प्रदर्शन किया और दूसरे नौजवानों को भी प्रेरित किया है। गर्व वाली बात है कि हमारी नौजवान पीढ़ी सही रास्ते पर जाकर हमारे पंजाब का नाम रोशन कर रही है। इसके अलावा लवप्रीत चंदरखानी ओर रोहतांग दर्रे जैसे कई और ट्रैकों पर ट्रेकिग कर चुका है और आगे उसका बेसिक माउंटेनियरिग कोर्स और माउंट एवरेस्ट बेस कैंप लगाने की तैयारी है।
लवप्रीत ने बताया कि 6 जनवरी को वह अपने साथी अंग्रेज सिंह (राजगड़ कुब्बे), अमरिदर सिंह (यात्री), हरजिदर सिंह (कोटली अबलू), कोट फत्ता के 3 नौजवान अकाशदीप सिंह, गुरप्रीत सिंह, जसवंत सिंह समेत अन्य 10 राज्यों के नौजवानों ने खज्यार के इस ज्योति के पास दर्रा की 11 हजार उंची बर्फीली सबसे उंची चोटी पर किसानी संघर्ष के पक्ष में किसानी झंडा लहराया है।