Move to Jagran APP

सहारना बने रिटायर्ड इंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान

द मानसा रिटायर्ड इंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन के अधिकारियों का चुनाव किया गया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 05 Jan 2021 10:08 PM (IST)Updated: Tue, 05 Jan 2021 10:08 PM (IST)
सहारना बने रिटायर्ड इंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान
सहारना बने रिटायर्ड इंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान

संवाद सहयोगी, मानसा: द मानसा रिटायर्ड इंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन के अधिकारियों का चुनाव स्थानीय पेंशनर भवन मानसा में सर्वसम्मति के साथ किया गया। इस चुनाव में लक्खा सिंह सहारना को एसोसिएशन का प्रधान, प्रिथी सिंह मान को महासचिव, हंसराज को खजांची के पद के लिए चुना गया।

loksabha election banner

इसके अलावा कार्यकारिणी बनाने के अधिकार हाउस की ओर से इन तीन नेताओं को दिए गए। मीटिग दौरान पिछली कार्यकारिणी के काम की प्रशंसा की गई। इसके अलावा पेंशनर्स की मांगों पर भी विचार चर्चा हुई। एसोसिएशन के प्रेस सचिव मेजर सिंह गिल ने बताया कि समूह हाउस की ओर से एक अलग प्रस्ताव पास करते हुए किसान आंदोलन को समर्थन दिया गया। यहां दर्शन सिंह ढिल्लों, लक्खा सिंह फफड़े भाईके, जगदीश राय, मेजर सिंह गिल, लक्खा सिंह सहारना, प्रिथी सिंह मान, प्रिसिपल सगना सिंह राठी, हंस राज, जसबीर ढंड आदि ने अपने विचार पेश किए। वरिदर बने अग्रवाल सभा भुच्चो के प्रधान अग्रवाल सभा की मीटिग प्रदेश महासचिव पवन कुमार सिगला व प्रदेश कोआर्डिनेटर सुरेश कुमार की अगुआई में पंचायती शिव मंदिर में हुई। इस दौरान सर्वसम्मति से सभा के नए पदाधिकारी चुने गए, जिसमें मार्केट कमेटी भुच्चो के उपचेयरमैन वरिदर को प्रधान, लाला मनोहर सिंह, कृष्ण गर्ग, सुनील गर्ग, सुमन बल्ली व नरदीप गर्ग को सरप्रस्त, सुरेश गर्ग बैटरी को उपप्रधान, मनोज गर्ग को सचिव, संजीव बिटा को कैशियर, नीरज बांसल को पीआरओ, भूषण कोची को सहसचिव, विमल कुमार को ज्वाइंट कैशियर, ब्रिज सिगला को प्रेस सचिव नियुक्त किया गया। इस मौके जोनी बांसल, भूषण गर्ग, बीरबल पप्पू, अशोक कुमार, जीवन गर्ग, नीटू आदि हाजिर थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.