Move to Jagran APP

सरकारी आदेश धुआं-धुआं, शहर में लगे अवैध होर्डिंग्स

बेशक जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न आदेश जारी किए जाते हैं।

By JagranEdited By: Published: Fri, 24 Jan 2020 01:31 AM (IST)Updated: Fri, 24 Jan 2020 06:14 AM (IST)
सरकारी आदेश धुआं-धुआं, शहर में लगे अवैध होर्डिंग्स
सरकारी आदेश धुआं-धुआं, शहर में लगे अवैध होर्डिंग्स

संसू, बरेटा : बेशक जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न आदेश जारी किए जाते हैं। इनमें से कई आदेश सिर्फ कागजों तक ही सीमित होकर रह जाते हैं। इसी तरह शहर में लगे अवैध होर्डिग्स व विज्ञापन करते बोर्ड जिला प्रशासन द्वारा जारी किए आदेशों की धज्जिया उड़ा रहे हैं।

loksabha election banner

जिला अधिकारियों द्वारा जिला स्तरीय बैठक में शहर में हो रहे अवैध कब्जों को रोकने के लिए कड़े आदेश जारी किए जाते हैं। प्रशासन द्वारा सरकारी जायदाद पर हो रही विज्ञापनबाजी रोकने के लिए कड़े नियम बनाए गए हैं, लेकिन सत्ताधारी पार्टी के नेताओ द्वारा खुलकर सरकारी इमारतों पर इश्तिहार लगाए जा रहे हैं। इसे प्रशासन मूक दर्शक बना देख रहा है। इन बोर्ड व इश्तिहारों से शहर की सुंदरता खराब हो रही है।

शहर निवासियों सुखविंदर सिंह, गगनदीप सिंह व बिट्टू शर्मा का कहना है कि चुनाव के समय चुनाव कमिश्नर के आदेश पर कर्मचारियों व अधिकारियों द्वारा राजनीतिक पार्टियों के बोर्ड उतार दिए जाते हैं, लेकिन चुनाव के बाद फिर से वही हाल हो जाता है।

जल्द कर दिया जाएगा समस्या का हल

इस संबंध में नगर कौंसिल के इंस्पेक्टर बीरबल दास ने शहर में लगे अवैध होर्डिग्स व बोर्डो को उतारा जाएगा। कोई भी अवैध होर्डिग नहीं लगाने दी जाएगी। इस समस्या का हल जल्द कर दिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.