Move to Jagran APP

घरेलू विवाद में कही से वार कर किया पत्नी का कत्ल

सरदूलगढ़ के पास गांव झंडा खुर्द में एक व्यक्ति ने घरेलू कलेश के चलते अपनी पत्नी का कही के वार से कत्ल कर दिया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 09 Sep 2020 10:10 PM (IST)Updated: Thu, 10 Sep 2020 05:06 AM (IST)
घरेलू विवाद में कही से वार कर किया पत्नी का कत्ल
घरेलू विवाद में कही से वार कर किया पत्नी का कत्ल

संस, सरदूलगढ़ : सरदूलगढ़ के पास गांव झंडा खुर्द में एक व्यक्ति ने घरेलू कलेश के चलते अपनी पत्नी का कही के वार से कत्ल कर दिया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। गांव झंडा खुर्द के रहने वाले नंद राम पुत्र सुल्तान राम का अपनी पत्नी से घरेलू विवाद चल रहा था, जिसके चलते बुधवार को पति-पत्नी में हुए झगड़े में उसने पत्नी सुमन देवी (40) का कही मारकर कत्ल कर दिया। थाना सरदूलगढ़ पुलिस ने महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए सिविल अस्पताल सरदूलगढ़ रखवा दिया है।

loksabha election banner

थाना सरदूलगढ़ प्रमुख गुरदीप सिंह ने बताया कि मृतक महिला के भाई के बयानों के आधार पर मृतका के पति नंद राम के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है, व कत्ल के समय इस्तेमाल की गई कही भी बरामद कर ली गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.