गायिका रेखा धीमान ने भजनों से भक्तों को किया निहाल
श्री दुर्गा कीर्तन मंडली (रजि.) शक्ति भवन वालों द्वारा 10वां होली उत्सव उत्साह के साथ शक्ति भवन में मनाया गया।
जासं, मानसा : श्री दुर्गा कीर्तन मंडली (रजि.) शक्ति भवन वालों द्वारा 10वां होली उत्सव उत्साह के साथ शक्ति भवन में मनाया गया। प्रधान श्री दुर्गा कीर्तन मंडली सुखपाल बांसल ने बताया कि इस बार भी शक्ति भवन में विभिन्न रंगों वाले फूलों से होली का त्योहार मनाया गया। इस उत्सव में हलका विधायक मानसा नाजर सिंह मानशाहिया, जिला प्रधान कांग्रेस मानसा नेत्री डॉ. मनोज बाला, मंजू बांसल ने शिरकत की।
सुखपाल बांसल ने बताया कि उत्सव के दौरान कैथल से प्रसिद्ध भजन गायिका रेखा धीमान ने सुंदर भजनों से भक्तों को निहाल किया। इसके अलावा रवीन टोनी शर्मा, मोहन सोनी, मुकेश बांसल, गौरव बजाज, दीवान भारती, अनिल की तरफ से भी भजन वंदना की गई। प्रधान श्री दुर्गा कीर्तन मंडली ने बताया कि हर मंगलवार को शक्ति भवन मंदिर में भगवान हनुमान जी की चौकी लगाई जाती है। इसी के तहत ही प्रोग्राम के अंत में पवित्र श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया गया।
इस मौके पर श्री दुर्गा कीर्तन मंडली के सरप्रस्त देस राज गर्ग ने भी इस होली उत्सव में अपनी हाजिरी लगवाई। इस अवसर पर जनक राज, विजय कमल, कृष्ण शर्मा, तरसेम कुमार, विपन अरोड़ा, ईश्वर गोयल, संजीव अरोड़ा, मनोज अरोड़ा, लक्ष्मण दास, जीवन सिंह, सतीश, राज कुमार, रमेश कुमार, डॉ. विकास शर्मा आदि मौजूद रहे।