रात को प्रेमिका से मिलने गया था छात्र, फिर जो हुआ किसी ने सोचा न था
रात को प्रेमिका से मिलने गए युवक की लड़की के परिजनों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी। युवक हरियाणा का रहने वाला था।
जेएनएन, सरदूलगढ़ [मानसा]। रात को प्रेमिका से मिलने उसका प्रेमी पहुंच गया। लड़की के परिजनों को जब इसकी भनक लगी तो वह आगबबूला हो गए। उन्होंने लड़की के प्रेमी की पिटाई शुरू कर दी। उन्होंने उसे तब तक मारा जब तक कि उसकी मौत नहीं हो गई। बाद में, शव रतिया रोड पर फेंक दिया गया। सरदूलगढ़ पुलिस ने लड़की के परिजनों खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
हरियाणा के गांव हड़ौली का निवासी नौजवान प्रिंस (21) पुत्र गुरदीप सिंह सरदूलगढ़ के एक कालेज में बीसीए की पढ़ाई कर रहा था। मृतक लड़के के पिता गुरदीप सिंह के बयानों मुताबिक वह घर में यह कहकर गया था कि वह अपने दोस्तों के साथ डेरे जा रहा है, लेकिन उसके दोस्तों ने बताया कि वह उसे डेरे नहीं बल्कि किसी लड़की के घर के पास छोड़कर आए थे।
बाद में वह रात के समय लड़की के मां-बाप के हत्थे चढ़ गया तो दोस्तों को उसका फ़ोन आया और कुछ देर बाद उसका फ़ोन बंद हो गया। उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद सुबह समय प्रिंस की लाश उनको रतिया रोड से बरामद हुई। थाना सरदूलगढ़ के प्रमुख हरविंदर सिंह सरा ने बताया कि मृतक लड़के पिता गुरदीप सिंह के बयान पर पुलिस ने मक्खण सिंह और भजन सिंह के ख़िलाफ़ मामला दर्ज कर लिया है।