अवैध शराब व लाहन के साथ तीन गिरफ्तार
पुलिस ने नशा तस्करी के पांच मामले दर्ज कर तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है।
जागरण संवाददाता, मानसा: पुलिस ने नशा तस्करी के पांच मामले दर्ज कर तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है।
थाना भीखी पुलिस ने गांव किशनगढ़ फरवाही में 400 लीटर लाहन जब्त की। हालांकि आरोपित परमजीत सिंह मौके से फरार हो गया। इसी तरह थाना भीखी पुलिस ने गांव किशनगढ़ फरवाही के लाल सिंह उर्फ लाली को 250 लीटर लाहन रखने के आरोप में नामजद किया। आरोपित की गिरफ्तारी होना बाकी है। वहीं थाना सरदूलगढ़ पुलिस ने गांव खैहरा खुर्द के धर्मपाल सिंह वासी को 100 लीटर लाहन सहित काबू कर मामला दर्ज किया। इसके अलावा आबकारी स्टाफ मानसा पुलिस ने गश्त के दौरान मोटरसाइकिल सवार दो लोगों से 48 बोतल अवैध शराब बरामद की, जिनकी पहचान बुढलाडा निवासी मनप्रीत सिंह उर्फ रिकू व रिकू सिंह के रूप में हुई। इनमें से रिकू सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थाना सिटी टू मानसा पुलिस ने भी मानसा निवासी अंकित मंगला को 10 बोतल अवैध शराब से साथ गिरफ्तार किया। सूए से मिला अज्ञात महिला का शव शहर के मतिदास नगर से गुजरने वाले सूए से सोमवार को एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ। सूचना मिलने पर एंबुलेंस 108 के कर्मी मौके पर पहुंचे और महिला के शव को बाहर निकालकर सिविल अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखा दिया गया है। पुलिस ने महिला की शिनाख्त करवाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके लिए पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। साथ ही बीते दिनों में लापता हुई महिलाओं की जानकारी जुटाई जा रही है।