महिला कांस्टेबल ने थाने में खाया जहर, मौत
स्थानीयसीटी पुलिस की एक महिला कांस्टेबल ने एक व्यक्ति से परेशान होकर वीरवार शाम को थाने में ही जहर निगल लिया।
अमित चावला, बुढलाडा : स्थानीयसीटी पुलिस की एक महिला कांस्टेबल ने एक व्यक्ति से परेशान होकर वीरवार शाम को थाने में ही जहर निगल लिया। जिसकी कुछ समय बाद मौत हो गई। पुलिस ने मृतका के पिता के बयानों पर उक्त व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश में चीमा में छापेमारी शुरू कर दी है। मृतका के पिता रणजीत सिंह पुत्र हरचरन सिंह निवासी दोदड़ा जिला मानसा ने पुलिस को बताया कि उसकी लड़की गगनदीप कौर सिटी पुलिस बुढलाडा में बतौर कांस्टेबल ड्यूटी निभा रही थी, जिसकी कुछ समय पहले सगाई हुई थी। जिसका विवाह दिसंबर में होने वाला था। लेकिन गुरप्रीत सिंह निवासी चीमा मंडी जिला संगरूर उसकी बेटी की सगाई तुडवाना चाहता था। जिसे लेकर वह उसकी बेटी गगनदीप कौर को परेशान कर रहा था, सगाई तोड़वाने की धमकियां दे रहा था। जिससे परेशान होकर गगनदीप कौर ने वीरवार को थाने में ही जहर निगल लिया। जहां सहायक पुलिस कर्मियों ने उसे शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। मगर उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे बठिडा में रेफर कर दिया। जहां वीरवार शाम को डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। एसएचओ सीटी बुढलाडा इंस्पेक्टर गुरदीप सिंह ने बताया कि मृतक महिला कांस्टेबल के पिता के बयानों पर गुरप्रीत सिंह निवासी चीमा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजवा दिया है।