Move to Jagran APP

किसान यूनियन ने केंद्र सरकार की अर्थी जलाई

ब्लाक नथाना के गांवों पूहला गंगा गिदड़ में केंद्र सरकार की अर्थियां जलाई गई।

By JagranEdited By: Published: Thu, 04 Feb 2021 10:13 PM (IST)Updated: Thu, 04 Feb 2021 10:13 PM (IST)
किसान यूनियन ने केंद्र सरकार की अर्थी जलाई
किसान यूनियन ने केंद्र सरकार की अर्थी जलाई

संवाद सूत्र, नथाना: भारतीय किसान यूनियन एकता उग्राहां की तरफ से ब्लाक नथाना के गांवों पूहला, गंगा, गिदड़ में केंद्र सरकार की अर्थियां जलाई गई। ब्लाक नेता लखवीर सिंह, अवतार सिंह और बलजीत सिंह ने कहा कि कृषि कानूनों से सिर्फ किसान ही नहीं, सभी किरत मेहनत करने वाले लोगों को नुकसान होगा। कानूनों को रद करके गिरफ्तार किए किसानों, मजदूरों को तुरंत रिहा किया जाए। नौ को किया जाएगा संसद भवन का घेराव: जस नथाना में यूथ कांग्रेस हल्का भुच्चो मंडी के प्रधान जसविदर सिंह जस ने कहा कि कृषि सुधार कानूनों के विरोध में पार्टी किसानों का समर्थन करती है। नौ फरवरी को पंजाब यूथ कांग्रेस के प्रधान वरिदर सिंह ढिल्लों की अगुआई में संसद भवन का घेराव किया जाएगा। संसद के घेराव के लिए हल्का भुच्चो मंडी से यूथ कांग्रेस के बड़े काफिले दिल्ली के लिए रवाना होंगे। संगत कैंचियों पर किसान कल लगाएंगे तीन घंटे जाम कृषि कानूनों को रद करवाने के लिए संघर्ष कर रही जत्थेबंदियों की तरफ से छह फरवरी को भारत बंद के आह्वान पर संगत कलां में मीटिंग की गई। जत्थेबंदियों की तरफ से फैसला किया गया कि संगत ब्लाक अधीन बठिडा डबवाली सड़क पर स्थित संगत कैंचियों में 12 से तीन बजे तक जाम किया जाएगा। यहां जबरंग सिंह, जसबीर सिंह, हरविदर सिंह, दर्शन सिंह, मिठू सिंह, प्रकाश सिंह, हरमेल सिंह, गुरजीवन सिंह, दर्शन सिंह, गहरी बुट्टर, जगदेव सिंह, सुखविदर सिंह आदि हाजिर थे। किसान आंदोलन में शामिल होगा स्वर्णकारों का जत्था स्वर्णकार संघ भुच्चो मंडी की मीटिग पंचायती धर्मशाला में हुई। किसानी संघर्ष के दौरान मारे गए किसानों को श्रद्धांजलि दी गई। संघ के प्रधान परिवदर सिंह जोड़ा ने कहा कि जल्द ही स्वर्णकारों का जत्था संघर्ष में शामिल होने दिल्ली जाएगा। साथ ही मांग की गई कि तीनों कानून रद किए जाएं। यहां तरसेम सिंह जौड़ा, जसवीर सिंह, अवतार सिंह, वीर सिंह मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.