बुढलाडा के निजी पेट्रोल पंप पर किसानों का धरना जारी
केंद्र सरकार की ओर से पास किए गए कृषि कानून के खिलाफ किसान संगठनों का धरना जारी है।
संवाद सूत्र, बुढलाडा : केंद्र सरकार की ओर से पास किए गए कृषि कानून के खिलाफ किसान संगठनों का धरना जारी है। किसान संगठनों की ओर से निजी पेट्रोल पंप पर दिया धरना 49 वें दिन भी जारी रहा। आल इंडिया किसान सभा के नेता जसवंत सिंह, भाकियू डकौंदा के जिला प्रधान महिदर सिंह दियालपुरा, जमहूरी किसान सभा के अमरीक सिंह फफडे, भाकियू लक्खोवाल के जसकरण सिंह सेरखावाला, पीकेयू के स्वर्ण सिंह बोडावाल, भाकियू कादिया के कुलदीप सिंह चक्क भाईके, कुल हिद किसान सभा के सुखदेव सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार कारपोरेट घरानों को लाभ पहुंचाने हित किसान, मजदूर विरोधी नीतियां बना रही है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर उन्होंने मांग करते हुए कहा कि कृषि कानून को रद किया जाए। मानसा ठुठियांवाली चौकी का दूसरे दिन किया घेराव
आज किसान जत्थेबंदियों द्वारा दूसरे दिन ठुठियांवाली पुलिस चौंकी समक्ष लगाया गया धरना डीएसपी के भरोसा देने के बाद उठाया गया। बताया जाता है कि चौकी में बुलाकर किसान महिला पर जुल्म किया गया था। पता लगने पर किसान यूनियनों द्वारा किसान महिलाओं को इंसाफ दिलाने के लिए आज दिया धरना दूसरे दिन लगाया गया। किसान जत्थेबंदियों की मांग मानने पर आरोपी मुलाजिमों पर बनती कार्रवाई करनी और आगे से इस तरह की घटना को अंजाम ना देना और डीएसपी द्वारा दिए भरोसे के बाद यह चौकी का घेराव वाला धरना खत्म किया। किसान नेता महिद्र सिंह भैणीवाघा, बलविद्र शर्मा ख्याला, राज सिंह अकलिया, मनजीत सिंह उल्लक, दर्शन सिंह भैणीवाघा व बिद्र सिंह भैणीवाघा ने धरनाकारियों को संबोधित किया।