Move to Jagran APP

मानसा से 24 को दिल्ली रवाना होगा जत्था

कृषि सुधार कानूनों के विरोध में मानसा से 24 जनवरी को जत्था रवाना होगा।

By JagranEdited By: Published: Fri, 15 Jan 2021 11:02 PM (IST)Updated: Fri, 15 Jan 2021 11:02 PM (IST)
मानसा से 24 को दिल्ली रवाना होगा जत्था
मानसा से 24 को दिल्ली रवाना होगा जत्था

संवाद सूत्र, मानसा: कृषि सुधार कानूनों के विरोध में किसान जत्थेबंदियों के नेता भजन सिंह, महेंद्र सिंह भैणीवाघा, तेजा सिंह चकेरिया, दलजीत सिंह मानशाहिया, मेजर सिंह, मलूक सिंह हीरके, राजिदर माखा, स्वर्ण सिंह व नाजर सिंह ख्याला की अगुआई में रेलवे स्टेशन के पार्क में लगाया गया धरना शुक्रवार को 107वें दिन शामिल हो गया। उन्होंने बताया कि 23 जनवरी को सुभाष चंद्र बोस का जन्मदिन भी आंदोलन को समर्पित किया जाएगा। 26 जनवरी को दिल्ली के ट्रैक्टर मार्च में शामिल होने के लिए मानसा जिले से दोपहर तीन बजे जत्था रवाना होगा। यहां मक्खन सिंह, रत्न भोला, सीता राम, कृष्ण जोगा, शिवचरण सिंह, गुरबाग सिंह, इकबाल सिंह आदि भी मौजूद थे। गमदूर सिंह को बने शैलर एसोसिएशन के प्रधान

loksabha election banner

रामा मंडी शैलर एसोसिएशन का कार्यकाल पूरा होने पर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। गमदूर सिंह को सर्वसम्मति से प्रधान, प्रिस गर्ग को उपप्रधान तथा सुरेंद्र कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया। गमदूर सिंह ने कहा कि वह अपनी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी से निभाएंगे। इस मौके शेर सिंह सेखू, प्रिस गर्ग, अजीत कुमार गुप्ता, राजेश कुमार पिटू ठेकेदार, अंकुश कुमार, राजेश कुमार माहेश्वरी, देवेंद्र कुमार जैन, उदय कुमार बंगी, शैंकी गर्ग आदि मौजूद थे। पक्का कलां स्कूल की छात्राओं को साइकिल बांटे सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल पक्का कलां में आठवीं कक्षा की 39 छात्राओं को गुरु गोबिद सिंह रिफाइनरी की मित्तल फाउंडेशन की तरफ से साइकिल बांटे गए। रिफाइनरी अधिकारी विश्व मोहन प्रसाद के निर्देशों पर स्कूल पहुंचे आदित्य नेहन और पक्का कलां के सरपंच अंग्रेज सिंह संधू का स्कूल प्रिसिपल कुलविदर सिंह ढिल्लो ने धन्यवाद किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.