महिलाओं ने केंद्र के खिलाफ की नारेबाजी
दिल्ली में कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे संघर्ष के दौरान संयुक्त मोर्चे के आह्वान के तहत आठ मार्च को दिल्ली के गदरी गुलाब कौर चौक में राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाएगा। इसके तहत बड़ी संख्या में महिलाओं को शिरकत करवाने के लिए गांव पूहला में भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां की तरफ से गांव की महिलाओं की लिस्ट बनाई गई।
संवाद सूत्र, नथाना : दिल्ली में कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे संघर्ष के दौरान संयुक्त मोर्चे के आह्वान के तहत आठ मार्च को दिल्ली के गदरी गुलाब कौर चौक में राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाएगा। इसके तहत बड़ी संख्या में महिलाओं को शिरकत करवाने के लिए गांव पूहला में भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां की तरफ से गांव की महिलाओं की लिस्ट बनाई गई।
इस मौके पर मनजीत कौर, हरप्रीत कौर, अमरदीप कौर, तरनजीत कौर ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार कृषि को चौपट करने पर तुली है। साथ ही पेट्रोल, डीजल रसोई गैस और अन्य वस्तुओं की महंगाई करके लोगों का जीना मुश्किल कर रही है। उन्होंने कहा कि जब तक यह कानून वापस नहीं लिए जाते यह संघर्ष जारी रहेगा। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। इस मौके बिक्कर सिंह, तारा सिंह, गुरप्रीत सिंह आदि हाजिर थे। गांव पूहला में भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां की तरफ से गांव की महिलाओं की लिस्ट में गांव के सभी लोगों ने काफी सहयोग दिया। बढ़ती कीमतों ने किया लोगों का बुरा हाल : डा. कल्याणी
संवाद सूत्र, रामां मंडी : रोजाना बढ़ रही तेल कीमतों ने लोगों का बुरा हाल कर दिया है। यह बातें समाजसेवी डा. सोहन लाल कल्याणी ने कहीं। उन्होंने कहा कि बढ़ी हुई पेट्रोल, डीजल और गैस कीमतों ने लोगों का जीना मुश्किल कर रखा है। किराये में बढ़ोतरी करके लोगों को लूटा जा रहा है। गरीब महिलाओं को दिए सिलेंडर और चूल्हे बढ़ी गैस कीमतों के कारण अब बेकार साबित हो रहे हैं।