कैंप में 450 मरीजों की आंखों की जांच
मोगा के गुरुद्वारा संत गुलाब सिंह में शनिवार को कैंप लगाया गया।
संवाद सहयोगी, मोगा: मोगा के गुरुद्वारा संत गुलाब सिंह में शनिवार को प्रसिद्ध समाज सेवी एनआरआइे सरदार जोगिदर सिंह खुराना की धर्मपत्नी तथा एनआरआइ बलवीर सिंह खुराना बब्बी की पूजनीय माता शीला रानी खुराना की याद में प्रत्येक वर्ष की तरह इस साल भी आंखों का सातवां विशाल कैंप लगाया गया।
कैंप का उद्घाटन सरदार जोगिदर सिंह खुराना व बलवीर सिंह खुराना बब्बी कनाडा द्वारा संयुक्त तौर किया गया। इस मौके पर उनके साथ हकीकत गुलाटी, डॉ. अमरिदर सिंह गिल, पार्षद अशोक धमीजा, डॉक्टर प्रेम शर्मा पार्षद अशोक धमीजा व धर्म रक्षा मंच के प्रधान सुजीव अरोड़ा भी उपस्थित थे। इस मौके पर आंखों के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉ अमरिदर सिंह गिल ने 450 के करीब मरीजों की जांच करते हुए आंखों की संभाल के प्रति जागरुक किया। कैंप में मरीजो के लिए प्रत्येक प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करवाई गईं। इस मौके पर लगभग 50 मरीजों को आप्रेशन के लिए चुना गया। उन्होंने कहा कि मौसम बदलने के साथ एव शुगर की बीमारी के कारण भी आंखों की बीमारी अधिक होती है। उन्होंने कहा कि शुगर को नियंत्रण रखने एव आंखों की सही समय पर जांच से आंखों के भयानक रोग से बचा जा सकता है। उन्होंने बताया कि कुछ चीजें जैसे नियमित रूप से आंखों के डॉक्टर को दिखाना, पर्याप्त नींद लेना, कंप्यूटर, मोबाइल तथा पढ़ते समय अपनी आंखों को नियमित ब्रेक देने से आपकी आंखों को स्वस्थ रखने में मदद मिल सकती है। अगर आपको दृष्टी संबंधी कोई परेशानी हो तो यथासंभव जल्दी से जल्दी एक नेत्र विशेषज्ञ से संपर्क करना चाहिए। बब्बी खुराना ने बताया कि पिछले छह वर्षों से माता शीला रानी की याद में लगाए जाने वाले कैंप में जरूरतमंद मरीजो को लैंस के साथ आपरेशन भी करवाए जाते हैं तथा कैंप के दौरान मरीजो को चश्मे एवं दवाइयां भी दी जाती हैं। इस मौके पर हकीकत गुलाटी, बब्बी कनाडा, डॉ. अमरिदर सिंह गिल, पार्षद अशोक धमीजा, सरदार जोगिदर सिंह खुराना, इकबाल सिंह बजाज, डॉ. प्रेम शर्मा, इंदरप्रीत खुराना, पार्षद अशोक धमीजा, सोनू अरोड़ा के अलावा अन्य उपस्थित थे।