कैंप में 550 मरीजों की आंखें जांची
भक्त पूरन सिंह सेवा संस्था जोगा की तरफ से अंधापन रोको संस्था मानसा नगर पंचायत जोगा और नगर वासियों के सहयोग से प्राथमिक सेहत केंद्र जोगा में आंखों का 22वां मुफ्त ऑपरेशन कैंप लगाया गया।
संसू, जोगा : भक्त पूरन सिंह सेवा संस्था जोगा की तरफ से अंधापन रोको संस्था मानसा, नगर पंचायत जोगा और नगर वासियों के सहयोग से प्राथमिक सेहत केंद्र जोगा में आंखों का 22वां मुफ्त ऑपरेशन कैंप लगाया गया। संस्था के प्रैस सचिव सुखपाल सिंह जोगा ने बताया कि सीएमसी अस्पताल लुधियाना के डॉक्टरों की टीम ने कैंप के पहले दिन 550 मरीजों की आंखों की जांच की। चेकअप के दौरान 100 के करीब मरीजों को ऑपरेशन के लिए सीएमसी अस्पताल लुधियाना भेजा गया। जरूरतमंद मरीजों को संस्था की तरफ से फ्री दवाएं भी दी गई हैं। इस मौके पर संस्था के सरप्रस्त डॉ. जगतार सिंह और प्रधान रूप सिंह ने बताया कि जरूरतमंद मरीजों को ऑपरेशन के लिए लुधियाना में लेकर जाने-आने और दवाओं का प्रबंध संस्था की तरफ से बिल्कुल फ्री में किया जाएगा। इस मौके पर नगर पंचायत जोगा के प्रधान मेघा सिंह, मलकीत सिंह, रघवीर चंद, गुरविंदर सिंह, भोला सिंह, बूटा सिंह, रत्न लाल, गुरचरन सिंह, जसविंदर सिंह, राजेश कुमार, पहलदीप सिंह, जगदेव सिंह, बिक्कर सिंह, शीतल चंद, गुरमीत सिंह, अमरीक सिंह, मनोज लाल, अमरीक सिंह, राजविंदर दास, चरनजीत सिंह, पूर्व सरपंच बिक्कर सिंह, गुरमीत सिंह व निर्मल सिंह मौजूद थे।