Move to Jagran APP

बोहा नगर पंचायत में नए प्रधान का चयन आज

जसपाल जस्सी, बोहा(मानसा): डिप्टी कमिशनर मानसा धर्मपाल गुप्ता के आदेशों पर नगर पंचायत बोहा के नए प्

By JagranEdited By: Published: Wed, 21 Feb 2018 11:51 PM (IST)Updated: Wed, 21 Feb 2018 11:51 PM (IST)
बोहा नगर पंचायत में नए प्रधान का चयन आज
बोहा नगर पंचायत में नए प्रधान का चयन आज

जसपाल जस्सी, बोहा(मानसा): डिप्टी कमिशनर मानसा धर्मपाल गुप्ता के आदेशों पर नगर पंचायत बोहा के नए प्रधान का चयन 22 फरवरी को सुबह 11 बजे नगर पंचायत के दफ्तर में होगा। नगर पंचायत के कार्य साधक अफसर की ओर से पत्र अनुसार इस चयन के कनवीनर बुढलाडा के एसडीएम होंगे। उल्लेखनीय है कि पंजाब विधान सभा मतदान में सत्ता तब्दीली के बाद शिरोमणी अकाली दल के साथ सबंधित जत्थेदार जोगा ¨सह को नगर पंचायत के अध्यक्ष पद बारे अविश्वसनीयता प्रस्ताव पास करने के बाद नगर पंचायत बोहा का अध्यक्ष पद चयन करने वालों के लिए यह गले की फांस साबित हो रहा है, वहीं यह मामला सत्ताधारी नेताओं और यहां से विजेता रहे आम आदमी पार्टी के विधायक ¨प्रसिपल बुद्ध राम के लिए भी टेढ़ी खीर बना हुआ है। प्रधानगी पद के लिए मुख्य तौर पर दो गुट अपने तौर पर एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। म¨हदर ¨सह काकु जो बोहा के वार्ड नंबर 3 में से विजेता रहे हैं। काकु इससे पहले भी बोहा के सरपंच रह चुके हैं। कांग्रेसी पृष्टभूमि वाले म¨हदर ¨सह काकु ने पंजाब विधान सभा मतदान 2017 दौरान राजनैतिक दल बदल कर मुख्य मंत्री पंजाब कैप्टन अम¨रदर ¨सह का नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए थे। वही दूसरी ओर बोहा के वार्ड नंबर 11 में से भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर विजेता रहे पार्टी के बोहा मंडल प्रधान और नगर पंचायत पर उप प्रधान ओहदे पर रहे सुनील कुमार ने कुछ समय पहले पंजाब कांग्रेस प्रधान सुनील जाखड़ का नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी शामिल हो चुके हैं। बहरहाल अध्यक्ष पद के लिए दोनों दावेदार हाल ही में बने कांग्रेसी हैं। सत्ता पर काबि•ा पार्टी का एक गुट म¨हदर ¨सह काकु की पीठ थपथपा रहा है, जबकि दूसरा सुनील कुमार की। दोनों गुट इस तरह की स्थिति में है कि अध्यक्ष पद के लिए उनको विधायक बुद्ध राम की वोट की जरूरत है।दूसरी ओर विधायक बुद्ध राम अध्यक्ष पद के लिए किसी एक गुट के लिए आक्सीजन का सिलंडर साबित होगा। 22 फरवरी के दिन होने वाली प्रधालगी पद के एलान होते ही दोनों गुटों ने फिर से एड़ीचोटी के प्रयास कर शुरु कर दिए है।

prime article banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.