जिला यूथ कांग्रेस प्रधान का गांव पहुंचने पर किया स्वागत
जिला यूथ कांग्रेस प्रधान बठिडा चुने जाने के बाद अपने गांव फत्ता मालोका पहुंचने पर प्रधान लखविदर सिंह लक्खी का ग्राम पंचायत व गांव निवासियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
By JagranEdited By: Published: Sat, 14 Dec 2019 04:54 PM (IST)Updated: Sat, 14 Dec 2019 04:54 PM (IST)
संस, सरदूलगढ़ : जिला यूथ कांग्रेस प्रधान बठिडा चुने जाने के बाद अपने गांव फत्ता मालोका पहुंचने पर प्रधान लखविदर सिंह लक्खी का ग्राम पंचायत व गांव निवासियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
बीते दिनों पंजाब में यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों का चयन किया गया था जिसमें जिले से गांव फत्ता मालोका के लखविदर सिंह को प्रधान बनाया गया। वह पिछले 11 साल से बठिडा में रह रहे है। इसके अलावा लखविदर सिंह एनआइयू के जिला प्रधान के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके है। इस अवसर पर सरपंच गुरसेवक सिंह, नेक सिंह, गुरचरन सिंह, बहादर सिंह, निर्मल सिंह व सुरजीत सिंह मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें