Move to Jagran APP

प्रेमी युगल ने निगला जहर, दो की मौत

एक प्रेमी युगल ने जहर निगल लिया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 04 Jul 2020 10:56 PM (IST)Updated: Sun, 05 Jul 2020 06:10 AM (IST)
प्रेमी युगल ने निगला जहर, दो की मौत
प्रेमी युगल ने निगला जहर, दो की मौत

संस, सरदूलगढ़ : एक प्रेमी युगल ने जहर निगल लिया। इसमे पहले प्रेमिका और बाद में प्रेमी ने भी दम तोड़ दिया। हरियाणा के जिला फतेहाबाद का निवासी रोहतास कुमार, जो कि 15 किलोमीटर की दूरी पर राजस्थान के गांव विगन जिला हनुमानगढ़ की युवती मोनिका को बाइक पर भगा ले आया था।

loksabha election banner

डीएसपी सरदूलगढ़ संजीव गोयल ने बताया कि उक्त प्रेमी जोड़ा सिविल अस्पताल में भर्ती था, जिसने अपना प्यार प्रवान न चढ़ते देख जहर निगल लिया। इस दौरान लड़की की सिविल अस्पताल सरदूलगढ़ में मौत हो गई। लड़के की स्थिति काफी नाजुक होने पर उसे फतेहाबाद (हरियाणा) के लिए रेफर कर दिया। वह देर शाम उसकी भी मौत हो गई।

लड़के के भाई रत्न कुमार ने कहा कि उसका भाई घर से मोटरसाइकिल पर आया था। जब रात को लड़की के माता-पिता उनके घर आए तो उन्होंने उनकी लड़की के भागने के बारे में बताया। इसके बाद वह उसकी तलाश करने लगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.