केंद्र सराकर पेट्रोल व रसोई गैस के दाम घटाए
केंद्र सरकार द्वारा कचे तेल के दाम में भारी गिरावट आने के बावजूद पेट्रोल डीजल व रसोई गैस के दाम कम नहीं किए गए।
विनोद जैन, सरदूलगढ़ : केंद्र सरकार द्वारा कच्चे तेल के दाम में भारी गिरावट आने के बावजूद पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस के दाम कम नहीं किए गए। इस कारण लोगो में केंद्र सरकार के खिलाफ रोष है। लोगों की माग है कि पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस के दाम कम किए जाएं।
कामरेड आतमा सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार लोगो के साथ धक्केशाही कर रही है। कच्चे तेल के दाम में कमी आने के बाद भी केंद्र की मोदी सरकार द्वारा पेट्रोल ,डीजल व रसोई गैस के दाम कम नही किए गए। उन्होंने माग की कि तेल के दाम कम किए जाएं, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
किसान वजीर सिंह साधूवाला ने कहा कि बीते दिनो कच्चे तेल के दाम में काफी गिरावट आई, लेकिन केंद्र सरकार द्वारा तीन रुपये टैक्स लगा कर लोगो की जेब काटी जा रही है। उन्होंने कहा कि तेल के दाम 13 से 16 पैसे कम किए गए जो लोगो से मजाक है और धक्का है। इसे सहन नहीं किया जा सकता।
काग्रेसी नेता जगसीर सिंह मीरपुर ने कहा कि अंतराष्ट्रीय बजार में कच्चे तेल की कीमत कम हुई है लेकिन केंद्र की मोदी सरकार ने तेल के दाम कम करने की बजाए तीन रुपये टैक्स लगा कर लोगो पर आर्थिक बोझ डाला है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल के दाम जल्द से जल्द कम किए जाएं।
इस तरह दर्शन जैन ने कहा कि कच्चे तेल के दाम के अनुसार रसोई गैस व तेल की कीमत 30 से 40 प्रतिशत कम होनी चाहिए थी, लेकिन केंद्र सरकार द्वारा नाममात्र कीमत कम कर लोगों को गुमराह किया जा रहा है। उन्होंने माग करते कहा कि तेल व रसोई गैस की कीमत कम की जाए।