भैणीबाघा ने थामा भाकियू का दामन
उप प्रधान दर्शन सिंह भैणीबाघा अपने साथियों समेत भारतीय किसान यूनियन एकता डकौंदा में शामिल हो गए।
By JagranEdited By: Published: Fri, 05 Jun 2020 04:48 PM (IST)Updated: Fri, 05 Jun 2020 04:48 PM (IST)
जासं, मानसा : भारतीय किसान यूनियन उगराहां को उस समय झटका लगा जब उनके ब्लॉक मानसा के उप प्रधान दर्शन सिंह भैणीबाघा अपने साथियों समेत भारतीय किसान यूनियन एकता डकौंदा में शामिल हो गए। दर्शन सिंह भैणीबाघा, काका सिंह, जीत सिंह, नाजर सिंह, मिट्ठू सिंह, अंग्रेज सिंह, बादल सिंह, भोला सिंह, मघ्घर सिंह, निक्का सिंह, सेवक सिंह, हरनेक सिंह ने कहा कि वह डकौंदा की किसान हितैषी नीतियों से प्रभावित होकर डकौंदा ग्रुप में शामिल हुए हैं। डकौंदा ग्रुप के महिदर सिंह भैणीबाघा, मक्खन सिंह भैणीबाघा ने कहा कि जत्थेबंदी में शामिल हुए नेताओं को पूरा सम्मान दिया जाएगा। इस अवसर पर गांव इकाई प्रधान सुखविदर सिंह, लीला सिंह, तारा सिंह मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें