Move to Jagran APP

दर्शन सिंह बने यूनियन के प्रधान

भारतीय किसान यूनियन एकता डकौंदा द्वारा गांव गुरने कलां में गांव स्तरीय इकाई गठित की गई।

By JagranEdited By: Published: Mon, 09 Mar 2020 11:47 PM (IST)Updated: Mon, 09 Mar 2020 11:47 PM (IST)
दर्शन सिंह बने यूनियन के प्रधान
दर्शन सिंह बने यूनियन के प्रधान

जासं, मानसा : भारतीय किसान यूनियन एकता डकौंदा द्वारा गांव गुरने कलां में गांव स्तरीय इकाई गठित की गई। इसमें सर्वसम्मति से दर्शन सिंह मान को प्रधान, जगसीर सिंह सीरा को सीनियर उपप्रधान, गुरलाभ सिंह को महासचिव, जरनैल सिंह को खजांची, गुरजंट सिंह व दर्शन सिंह को उपप्रधान, रूप सिंह, मिट्ठू सिंह, अमरीक सिंह, करनैल सिंह, जीत गिर, बोघा गिर, जगसीर सिंह बिल्ला, नाजर सिंह, बाबू सिंह व तेज सिंह को कमेटी का सदस्य चुना गया।

loksabha election banner

जत्थेबंदी के जिला प्रधान महिदर सिंह दयालपुरा व ब्लॉक वित्त सचिव दर्शन गुरने ने कहा कि केंद्र व पंजाब सरकार की गलत नीतियों के कारण देश की किसानी पर आíथक संकट मंडरा रहा है। इससे किसान कर्ज तले दबकर आत्महत्या कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसानों की मांगों को पूरा करवाने के लिए सभी को एकजुट होकर संघर्ष करना चाहिए। इस अवसर पर ब्लॉक प्रधान सतपाल सिंह बरेह, नछतर सिंह, राज कुमार, काला सिंह, जगदेव सिह व अन्य मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.