डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्म दिन मनाया
भाजपा मंडल प्रधान पवन कुमार जैन की अगुआई में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्मदिन मनाया गया।
By JagranEdited By: Published: Tue, 07 Jul 2020 04:31 PM (IST)Updated: Tue, 07 Jul 2020 04:31 PM (IST)
संस, सरदूलगढ़ : भाजपा मंडल सरदूलगढ़ की ओर से भाजपा मंडल प्रधान पवन कुमार जैन की अगुआई में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्मदिन मनाया गया। हलका इंचार्ज अमरजीत कटौदिया व मंडल इंचार्ज विनोद काली विशेष तौर पर पहुंचे। विनोद काली ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन पर प्रकाश डाला। इसके बाद ड्रेन व नहरों की सफाई की मांग को लेकर सुपरिंटेंडेंट अमरजीत सिंह को भाजपा किसान मोर्चा ने ज्ञापन दिया। इस मौके पर मंडल प्रधान पवन कुमार जैन, विजय शर्मा, प्रेम कुमार गर्ग, पप्पू खान, ओम प्रकाश, राजिदर सिंह, मंगल सिंह, ओम प्रकाश करंडी, सुखा बाजेवाला, प्रताप सिंह गोराया मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें