संसू, बुढलाडा
भारत विकास परिषद की ओर से अंगहीन लोगों को बनावटी अंग देने के लिए कैंप लगाया। कैंप का उद्घाटन परिषद के प्रदेश प्रधान सुनील जैन ने किया। उन्होंने कहा कि परिषद की पूरे देश में 1400 के करीब शाखाएं काम कर रही हैं जो मानवता की सेवा को समर्पित हैं। उन्होंने कहा कि आज के नौजवान वर्ग को अच्छे संस्कार देना उनका मुख्य उद्देश्य है। इस कैंप में लुधियाना से आई डॉक्टरों की टीम ने 200 के करीब मरीजों का चेकअप किया और जरूरतमंद लोगों की पहचान की। इस अवसर पर विशेष तौर पर पहुंचे एसडीएम बुढलाडा गुरसिमरन ¨सह ढिल्लों ने परिषद द्वारा किए जा रहे काम की सराहना की। इस मौके पर डीएसपी रछपाल ¨सह,भारत भूषण सराफ, डॉ.कप्लिश गर्ग, ज्ञान चंद लाडी के अलावा परिषद प्रधान राज कुमार कांसल,व¨रदर प्रताप,डॉ.एसके गुप्ता,जसवंत राय ¨सगला, विनोद गर्ग,टीसी गोयल,एडवोकेट मुकेश कुमार,एडवोकेट जैनी काठ,राज कुमार मास्टर,राज कुमार मित्तल, विनोद काठ,राजेश ¨सगला,अमित ¨जदल के अलावा अन्य मौजूद थे। संस्था पदाधिकारियों की ओर से सभी मेहमानों को सम्मानित किया गया। शिव कांसल ने कैंप में आए सभी मेहमानों,डॉक्टरों व अन्य का धन्यवाद किया।
ਪੰਜਾਬੀ ਵਿਚ ਖ਼ਬਰਾਂ ਪੜ੍ਹਨ ਲਈ ਇੱਥੇ ਕਲਿੱਕ ਕਰੋ!
मानसा में कोरोना वायरस से जुडी सभी खबरे
blink LIVE
PNB MetLife Webinar
VIDEO