Move to Jagran APP

विधायक नहीं मिले तो पुलिस को ही सौंपी चूड़ियां

भाजपा महिला वर्कर शहर में रोष प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस विधायक नाजर सिंह मानशाहिया के घर उनको चूड़ियां देने पहुंचीं।

By JagranEdited By: Published: Wed, 07 Apr 2021 09:40 PM (IST)Updated: Wed, 07 Apr 2021 09:40 PM (IST)
विधायक नहीं मिले तो पुलिस को ही सौंपी चूड़ियां
विधायक नहीं मिले तो पुलिस को ही सौंपी चूड़ियां

संसू मानसा: मलोट के विधायक पर हुए हमलों के विरोध में बुधवार को भाजपा महिला वर्कर शहर में रोष प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस विधायक नाजर सिंह मानशाहिया के घर उनको चूड़ियां देने पहुंचीं। प्रदर्शन में जिला भाजपा की अध्यक्ष सुखजीत कौर, भाजपा स्पो‌र्ट्स सेल की मंजू गर्ग, स्टेट सदस्य सतीश गोयल, जिलाध्यक्ष मक्खन लाल, माधो मुरारी, रोहित बंसल, प्रदीप कटोदिया आदि मौजूद थे। इस दौरान पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोक लिया। इस कारण पुलिस के साथ उनकी बहस भी हुई। मंजू मित्तल व मक्खन लाल ने कहा कि कैप्टन सरकार अगर सुरक्षा नहीं दे सकती तो वह चुड़ियां पहन ले। इस दौरान विधायक घर पर नहीं मिले, जिस कारण महिलाओं ने पुलिस को ही चूड़ियां सौंप दीं और लौट गई।

loksabha election banner

उधर, विधायक नाजर सिंह मानशाहिया ने कहा कि उन्होंने भाजपा वर्करों का लंबा समय इंतजार किया, उस समय कोई उनके घर नहीं आया। साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेसियों को नहीं, बल्कि केंद्र सरकार को चूड़ियां पहनानी चाहिएं, जिसके कारण देश बर्बादी के कगार पर खड़ा है। वित्तमंत्री को चूड़ियां देने जा रही भाजपा वर्करों को बैरिकेड लगाकर रोका पंजाब में भाजपा विधायक व अन्य नेताओं पर हो रहे हमलों के विरोध में वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल के दफ्तर के समक्ष बुधवार को भाजपा महिला मोर्चा ने रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान जहां भाजपा महिला रोष प्रदर्शन करने पहुंचीं, वहीं कुछ किसानों ने भी पहुंचकर भाजपा के खिलाफ अपना विरोध जताया। इस दौरान माहौल काफी तनावपूर्ण बन गया, जिसको देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया ताकि दोनों में टकराव रोका जा सके। भाजपा वर्करों को रोकने के लिए पुलिस ने जगह-जगह बैरिकेड्स लगा दिए, जिसके चलते महिलाओं ने रास्ते पर ही धरना लगा दिया।

दरअसल, भाजपा महिला वर्कर मनप्रीत के दफ्तर में उनको चूड़ियां देने के लिए पहुंची थीं। उनका आरोप था कि आज के समय में पंजाब में कानून व्यवस्था पूरी तरह से खत्म हो गई है। महिलाओं ने बताया कि किसानों की आड़ में सरकार गुंडों को बुलाकर ऐसी घटनाओं को अंजाम दे है। इसी के चलते मलोट में भाजपा के विधायक के साथ बदतमीजी की गई। मगर कैप्टन सरकार की ओर से कोई सख्त कदम नहीं उठाया गया। भाजपा महिला मोर्चा की राज्य प्रधान मोना जयसवाल ने बताया कि पंजाब सरकार गुंडा तत्वों को बुलाकर भाजपा पर हमले करवा रही है, जिसको किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इसके बाद तहसीलदार सुखबीर सिंह बराड़ ने मौके पर पहुंचकर महिलाओं से चूड़ियां लेकर उनके प्रदर्शन को समाप्त करवाया। इस मौके पर जिला प्रधान ममता जैन, बठिडा इंचार्ज मनजोत कौर, जिला सचिव बबीता गुप्ता के अलावा जिला भाजपा के प्रधान विनोद बिटा, उमेश शर्मा, संदीप अग्रवाल भी मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.