मार्केट कमेटी के चेयरमैन की ताजपोशी करवाई
ताजपोशी पूर्व विधायक अजीतइंदर सिंह मोफर ने करवाई।
संवाद सूत्र, सरदूलगढ़ : मार्केट कमेटी के नवनियुक्त चेयरमैन कुलवंत सिंह संघा व वाइस चेयरमैन सुरजीत सिंह विर्क की ताजपोशी पूर्व विधायक अजीतइंदर सिंह मोफर ने करवाई। उन्होंने कहा कि मार्केट कमेटी के पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी व तनदेही से निभाएं। इस अवसर पर हलका सरदूलगढ़ से पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव प्रोफेसर जीवन दास बावा, सफाई कमिशन पंजाब के वाइस चेयरमैन राम सिंह सरदूलगढ़, सतपाल वर्मा, राम वर्मा,राजेश गर्ग, सुखविदर सिंह, एडवोकेट भुपिदर सिंह सरां, सिकदर सिंह कीतू मानखेडा, राम सिंह संघा, बोहड सिंह संधू, सविदर सिंह, गुरदीप सिंह एसएचओ, पवन चौधरी, राज कुमार, दर्शन कुमार, भोला सिंह, दर्शन सिंह, दर्शन सोनी, सुखविदर सिंह नारा, सुखी मानखेडा, शिवताज शर्मा, रिपी बराड, गोल्डी मान, सुखविद सिंह सुखी, राज कुमार, गुरशरन सिंह, सुखमंदर सिंह, मथरा दास गग मौजूद थे।