अध्यादेश का विरोधी करवा रहे विरोध : कंग
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महासचिव मालविदर सिंह कंग ने कहा कि पंजाब की कैप्टन सरकार सूबे में नशा तस्करी को नहीं रोक सकी। इस कारण कांग्रेस पार्टी के नेता भी एक दूसरे के विरुद्ध बोलने लगे हैं।
जासं, मानसा : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महासचिव मालविदर सिंह कंग ने कहा कि पंजाब की कैप्टन सरकार सूबे में नशा तस्करी को नहीं रोक सकी। इस कारण कांग्रेस पार्टी के नेता भी एक दूसरे के विरुद्ध बोलने लगे हैं। वह बुधवार को मानसा के सीनियर भाजपा नेता और मीडिया सेल के इंचार्ज हरदेव सिंह ऊभा के आवास पर पत्रकारों के साथ बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अध्यादेश का विरोध विरोधी गुट वाले बेवजह करवा रहे है। उनको लगता है, कि ऐसा करने से देश का किसान उनके झांसे में आ जाएगा। मगर देश की जनता अब उनके झांसे में आने वाली नहीं है।
उन्होंने मानसा में भाजपा वर्करों के साथ बैठक की और कहा कि आने वाले समय में भाजपा की पंजाब के अलग अलग जिलों की समितियां आदि गठित की जाएंगी जिससे पार्टी का ढांचा ओर मजबूत होगा। इस मौके मालविन्दर सिंह कंग को हरदेव सिंह ऊभा ने उन्हें सम्मानित किया गया। इस मौके सुखवंत सिंह धनौला, जिला प्रधान मक्खण लाल, अमरजीत सिंह ,माधो मुरारी, रोहित कुमार बांसल व अन्य उपस्थित थे।