Move to Jagran APP

शिअद ने प्रदेश सरकार के खिलाफ दिया धरना

अकाली नेताओं व वर्करों ने जिले के विभिन्न स्थानों पर कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 07 Jul 2020 10:02 PM (IST)Updated: Wed, 08 Jul 2020 06:06 AM (IST)
शिअद ने प्रदेश सरकार के खिलाफ दिया धरना
शिअद ने प्रदेश सरकार के खिलाफ दिया धरना

जागरण टीम,मानसा/ बरेटा/ बोहा/ सरदूलगढ़ (मानसा) : शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल की हिदायतों के अनुसार जिले के अकाली नेताओं व वर्करों ने जिले के विभिन्न स्थानों पर कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। मानसा की अनाज मंडी में धरने को संबोधित करते हलका इंचार्ज जगदीप सिंह नकई ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने हमेशा लोगों के साथ धोखा किया। पेट्रोल व डीजल के दाम बढ़ाकर लोगों पर बोझ डाला है। आटा-दाल योजना के कार्ड करके धक्केशाही की गई है। संसद मेंबर बलविन्दर सिंह भूंदड़ ने कहा कि सरकार ने लोगों को सहारा देने की बजाय उन पर बोझ डाल रही है।

loksabha election banner

इस मौके मुनीश बब्बी दानेवालिया, प्रेम अरोड़ा जिला प्रधान शहरी, गुरप्रीत सिद्धू, गुरप्रीत सिंह चहल, गुरमेल ठेकेदार, गुरदीप सेखों एमसी, राज पेंटर, गोपाल एमसी, अवतार राड़ा, काका सिंह मठाड़ू,गोलडी गांधी, आतमजीत सिंह काला, पंमी एमसी व मनदीप सिंह मान आदि उपस्थित थे।

वही सरदूलगढ़ में पार्टी वर्करों हलका विधायक दिलराज सिंह भूंदड की अगुआई अनाज मंडी में कैप्टन सरकार के खिलाफ धरना दिया। भूंदड़ ने कहा कि कैप्टन सरकार द्वारा लोग विरोधी फैसले लिए जा रहे है। इस मौके बलदेव सिंह मीरपुर, जगदीप सिंह, निर्मल सिंह नाहरा, तरसेम चंद, जतिदर सिंह सोढी, जतिदर जैन बोबी, अजय कुमार नीटा, प्रेम चौहान,कैप्टन तेजा सिंह, धरमिदर जैन,अवतार सिंह मौजूद थे।

उधर, बरेटा शहर की अनाज मंडी में जिला प्रधान यूथ विग गुरदीप सिंह टोडरपुर के नेतृत्व में रोष धरना लगाया। धरने में प्रदेश सरकार की नीतियों को कोसा गया। इस मौके पार्षद सुमेश बाली, पार्षद सिकंदर सिंह, भोला काहनगढ़, बलदेव सिरसीवाला, ज्ञान धर्मपुरा, जरनैल सिंह, बलजिन्दर सिंह चक्क अलीशेर, हजारी लाल, जसवीर सिंह, शेर सिंह व जंटा सिंह मौजूद थे।

बोहा में बस स्टैंड पर रोष धरना लगाया गया। नगर पंचायत बोहा के पूर्व प्रधान जत्थेदार जोगा सिंह, सर्कल प्रधान महिद्र सिंह सैदेवाला, भारतीय किसान यूनियन लक्खोवाल के सूबा मीत प्रधान बाबा प्रशोतम गिल, ब्लाक प्रधान जसकरन सिंह शेरखां, पूर्व सरपंच सरदूल सिंह, भोला सिंह और शहरी प्रधान पवन कुमार ने सरकार की नीतियों को जमकर कोसा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.