धान की सीधी रोपाई वाले खेतों का किया दौरा
डा. नरिन्दर सिंह ने धान की सीधी बिजाई वाले खेतों का दौरा किया।
By JagranEdited By: Published: Tue, 30 Jun 2020 10:08 PM (IST)Updated: Wed, 01 Jul 2020 06:10 AM (IST)
जासं, मानसा : डायरेक्टर कृषि विभाग पंजाब डा. सुतंतर कुमार की हिदायतों पर मुख्य कृषि अफसर डा. राम स्वरूप और सहायक कपास विस्तार अफसर मानसा डा. सुरेश कुमार के यत्नों से गांव भैणी बाघा में कृषि विकास अफसर मानसा डा. प्रदीप सिंह और डा. नरिन्दर सिंह ने धान की सीधी बिजाई वाले खेतों का दौरा किया। अपने दौरे दौरान कृषि अधिकारियों ने आगामी किसान प्रेम सिंह के खेतों में पल रही धान की सीधी बिजाई वाली फसल देखी व उस पर तसल्ली जताई। व किसानों को सीधी बिजाई वाले धान में घास-पत्तों की सही पहचान, कृषि विभाग की तरफ से सिफारिश की घास पात नाशक दवाएं और मात्रा बारे तकनीकी जानकारियां दी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें