बेसहारा पशुओं की संभाल को संस्थाएं आगे आएं: मोहन सिंह
बेसहारा पशुओं की संभाल के लिए निजी व समाज सेवी संस्थाओं को केंद्र सरकार द्वारा संभव सहायता दी जाएगी।
By JagranEdited By: Published: Tue, 07 Jul 2020 04:41 PM (IST)Updated: Tue, 07 Jul 2020 04:41 PM (IST)
संसू, मानसा : बेसहारा पशुओं की संभाल के लिए निजी व समाज सेवी संस्थाओं को केंद्र सरकार द्वारा संभव सहायता दी जाएगी। उक्त विचार जीव जंतु वेलफेयर बोर्ड इंडिया के सीनियर सदस्य व पूर्व कमिश्नर मोहन सिंह आहलूवालिया ने मानसा में व्यक्त किए। वह सुरिदरपाल सिंह आहलूवालिया के आवास पर अचानक आए थे। उन्होंने कहा कि इस समय में पंजाब में बेसहारा पशुओं की भरमार है। इस कारण हर रोज सड़क हादसे हो रहे हैं। इन घटनाओं को रोकने के लिए समाजसेवी संस्थाओं को आगे आना चाहिए। इस मौके पर सुरिदपाल सिंह आहलूवालिया व उनके परिवार ने उन्हें सम्मानित किया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें