9नां होली अत्सव में बबीता सोनी के भजनों पर झूमी संगत
संस मानसा श्री दुर्गा कीर्तन मंडली मानसा के द्वारा आज 9वां फूलों की होली का उत्सव बहुत ही ध
By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Mar 2019 06:08 PM (IST)Updated: Mon, 18 Mar 2019 06:08 PM (IST)
संस, मानसा : श्री दुर्गा कीर्तन मंडली मानसा के द्वारा आज 9वां फूलों की होली का उत्सव बहुत ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ स्थानीय श्री शक्ति भवन लल्लूआना रोड में मनाया गया।
मंडली के मीडिया इंचार्ज गौरव बजाज ने बताया कि इस उत्सव में प्रसिद्ध गायिका बबीता सोनी ने मधुर आवाज में भगवान के भजनों के साथ हाजिर संगत को झूमने पर विवश कर दिया। समागम के मुख्य मेहमान हलका मानसा के विधायक नाजर सिंह मानशाहिया थे। इस मौके शहर की धाíमक और सामाजिक संस्थाओं के प्रमुख सदस्य मौजूद रहे। श्री दुर्गा कीर्तन मंडली ने सभी भक्तों का स्वागत किया व मेहमानों को सम्मानित किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें