माना था भगवान, निकला हैवान
संस, मानसा : शहर की एक ब्यूटी पार्लर संचालिका के साथ रामपुरा वासी एक तांत्रिक द्वारा डरा धमका कर काफ
संस, मानसा : शहर की एक ब्यूटी पार्लर संचालिका के साथ रामपुरा वासी एक तांत्रिक द्वारा डरा धमका कर काफी समय से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, मगर इस मामले को गुप्त रखते हुए जांच की जा रही है। उक्त शातिर तांत्रिक द्वारा मानसा में ही नहीं हरिद्वार, ब¨ठडा, सिरसा और अन्य स्थानों पर ले जाकर महिला के साथ दुष्कर्म करने की घटनाओं का खुलासा हुआ है। यह भी बताया जा रहा है कि उक्त तांत्रिक द्वारा ब्यूटी पार्लर संचालिका की अश्लील वीडियो मोबाइल में बनाकर दुष्कर्म करता रहा। तांत्रिक के दुष्कर्म का शिकार औरत की मानसा के सिविल अस्पताल में डॉक्टरी जांच करवाई। पुलिस की प्राथमिक जांच में तांत्रिक करीब तीन साल से दुष्कर्म करता आ रहा था। परिवार की आर्थिक हालत अच्छी नहीं होने के कारण औरत और उसका पति रामपुरा फूल निवासी तांत्रिक लड्डू बाबा के संपर्क में आए, जिससे उन्होंने तांत्रिक को ईश्वर माना।
बाक्स
आर्थिक मजबूरी ने दुष्कर्मी के सपने किए पूरे
यह भी बताया जा रहा है कि इस परिवार ने तांत्रिक के बताए मुताबिक उसे कई बार पैसे भी दिए, जिस कारण उनको लगने लगा कि जल्दी ही उनकी आर्थिक हालत अच्छी हो जाएगी, मगर घर के सदस्यों की गैर हाजिरी में उक्त तांत्रिक बाबा ब्यूटी पार्लर संचालिका के साथ दुष्कर्म करता रहा और अनेकों बार उसे मजबूर करके दूसरी जगहों पर भी लेकर गया।
बाक्स
ठिकानों में दी दबिश पर नहीं लगा हाथ
थाना सिटी -1 मानसा की पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर मामला दर्ज कर उसके द्वारा बताई सभी ठिकानों की जांच करनी शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद इस मामला में सख्ती बरती जाएगी। रविवार को मानसा पुलिस ने तांत्रिक बाबे की गिरफ्तारी के लिए उसके ठिकाने में दबिश दी, मगर वह नहीं मिला है।
बाक्स
जल्द होगा गिरफ्तार
थाना सिटी 1 प्रमुख परमजीत ¨सह का कहना है कि अभी तक तांत्रिक की गिरफ्तारी नहीं हुई है, परन्तु जल्द उसे काबू कर लिया जायेगा। उसके गिरफ्तार होने के बाद उससे पूछताछ करके कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी।